✨ कुछ अल्फाज़ वक्त से आगे निकल जाते हैं… और कुछ शायर हमेशा दिलों में बस जाते हैं।
अगर शायरी की बात हो और उसमें गहराई, सच्चाई और समाज की झलक ना हो… तो वो अधूरी लगती है। और यही पहचान है महान शायर Sahir Ludhianvi Shayari की। ❤️
Sahir Ludhianvi Shayari
वो अफ़्साना जिसे अंजाम तक लाना न हो मुमकिन
उसे इक ख़ूब-सूरत मोड़ दे कर छोड़ना अच्छा
हज़ार बर्क़ गिरे लाख आँधियाँ उट्ठें
वो फूल खिल के रहेंगे जो खिलने वाले हैं
ले दे के अपने पास फ़क़त इक नज़र तो है
क्यूँ देखें ज़िंदगी को किसी की नज़र से हम
हम तो समझे थे कि हम भूल गए हैं उन को
क्या हुआ आज ये किस बात पे रोना आया
ग़म और ख़ुशी में फ़र्क़ न महसूस हो जहाँ
मैं दिल को उस मक़ाम पे लाता चला गया
तेरा मिलना ख़ुशी की बात सही
तुझ से मिल कर उदास रहता हूँ
देखा है ज़िंदगी को कुछ इतने क़रीब से
चेहरे तमाम लगने लगे हैं अजीब से
कौन रोता है किसी और की ख़ातिर ऐ दोस्त
सब को अपनी ही किसी बात पे रोना आया
ज़ुल्म फिर ज़ुल्म है बढ़ता है तो मिट जाता है
ख़ून फिर ख़ून है टपकेगा तो जम जाएगा
इक शहंशाह ने दौलत का सहारा ले कर
हम ग़रीबों की मोहब्बत का उड़ाया है मज़ाक़
कभी ख़ुद पे कभी हालात पे रोना आया
बात निकली तो हर इक बात पे रोना आया
चंद कलियाँ नशात की चुन कर मुद्दतों महव-ए-यास रहता हूँ
तेरा मिलना ख़ुशी की बात सही तुझ से मिल कर उदास रहता हूँ
तंग आ चुके हैं कशमकश-ए-ज़िंदगी से हम
ठुकरा न दें जहाँ को कहीं बे-दिली से हम
दुनिया ने तजरबात ओ हवादिस की शक्ल में
जो कुछ मुझे दिया है वो लौटा रहा हूँ मैं
अपनी तबाहियों का मुझे कोई ग़म नहीं
तुम ने किसी के साथ मोहब्बत निभा तो दी
हम अम्न चाहते हैं मगर ज़ुल्म के ख़िलाफ़
गर जंग लाज़मी है तो फिर जंग ही सही
तुम मेरे लिए अब कोई इल्ज़ाम न ढूँडो
चाहा था तुम्हें इक यही इल्ज़ाम बहुत है
आप दौलत के तराज़ू में दिलों को तौलें
हम मोहब्बत से मोहब्बत का सिला देते हैं
मैं ज़िंदगी का साथ निभाता चला गया
हर फ़िक्र को धुएँ में उड़ाता चला गया
तुम हुस्न की ख़ुद इक दुनिया हो शायद ये तुम्हें मालूम नहीं
महफ़िल में तुम्हारे आने से हर चीज़ पे नूर आ जाता है
इस तरह ज़िंदगी ने दिया है हमारा साथ
जैसे कोई निबाह रहा हो रक़ीब से
तू मुझे छोड़ के ठुकरा के भी जा सकती है
तेरे हाथों में मिरे हाथ हैं ज़ंजीर नहीं
मैं जिसे प्यार का अंदाज़ समझ बैठा हूँ
वो तबस्सुम वो तकल्लुम तिरी आदत ही न हो
जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है
जंग क्या मसअलों का हल देगी
औरत ने जनम दिया मर्दों को मर्दों ने उसे बाज़ार दिया
जब जी चाहा मसला कुचला जब जी चाहा धुत्कार दिया
वैसे तो तुम्हीं ने मुझे बर्बाद किया है
इल्ज़ाम किसी और के सर जाए तो अच्छा
जो मिल गया उसी को मुक़द्दर समझ लिया
जो खो गया मैं उस को भुलाता चला गया
माना कि इस ज़मीं को न गुलज़ार कर सके
कुछ ख़ार कम तो कर गए गुज़रे जिधर से हम
हम ग़म-ज़दा हैं लाएँ कहाँ से ख़ुशी के गीत
देंगे वही जो पाएँगे इस ज़िंदगी से हम
फिर खो न जाएँ हम कहीं दुनिया की भीड़ में
मिलती है पास आने की मोहलत कभी कभी
अभी न छेड़ मोहब्बत के गीत ऐ मुतरिब
अभी हयात का माहौल ख़ुश-गवार नहीं
गर ज़िंदगी में मिल गए फिर इत्तिफ़ाक़ से
पूछेंगे अपना हाल तिरी बेबसी से हम
बर्बादियों का सोग मनाना फ़ुज़ूल था
बर्बादियों का जश्न मनाता चला गया
उन के रुख़्सार पे ढलके हुए आँसू तौबा
मैं ने शबनम को भी शोलों पे मचलते देखा
जब तुम से मोहब्बत की हम ने तब जा के कहीं ये राज़ खुला
मरने का सलीक़ा आते ही जीने का शुऊर आ जाता है
यूँही दिल ने चाहा था रोना-रुलाना
तिरी याद तो बन गई इक बहाना
तुझ को ख़बर नहीं मगर इक सादा-लौह को
बर्बाद कर दिया तिरे दो दिन के प्यार ने
अभी ज़िंदा हूँ लेकिन सोचता रहता हूँ ख़ल्वत में
कि अब तक किस तमन्ना के सहारे जी लिया मैं ने
एकबार अवश्य पढ़ें
तो दोस्तों, उम्मीद है कि sahir ludhianvi shayari ने आपको गहराई से छुआ होगा। Sahir Ludhianvi की शायरी सिर्फ अल्फाज़ों का खेल नहीं, बल्कि समाज, मोहब्बत और सच्चाई का आईना है—जो हर दौर में उतनी ही सटीक लगती है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. Sahir Ludhianvi कौन थे?
Sahir Ludhianvi एक महान उर्दू शायर और गीतकार थे, जिनकी शायरी में मोहब्बत, समाज और सच्चाई की गहराई साफ झलकती है।
2. Sahir Ludhianvi Shayari की खासियत क्या है?
Sahir Ludhianvi Shayari अपनी सादगी, गहराई और सामाजिक मुद्दों को बेबाकी से पेश करने के लिए जानी जाती है।
3. क्या यहाँ दी गई shayari असली है?
हाँ, Shayari Frame पर दी गई sahir ludhianvi shayari पूरी तरह से प्रमाणिक और सही स्रोतों से ली गई है।
4. क्या मैं इन शायरियों को शेयर कर सकता हूँ?
बिल्कुल! आप इन शायरियों को Instagram, WhatsApp, Facebook आदि पर शेयर करके अपनी भावनाएँ व्यक्त कर सकते हैं।
5. Sahir Ludhianvi Shayari कब पढ़नी चाहिए?
जब भी आप गहरी सोच, सच्ची मोहब्बत या समाज से जुड़े विचारों को महसूस करना चाहें, तब आप ये शायरी पढ़ सकते हैं।
6. क्या मैं इस पेज को सेव कर सकता हूँ?
जी हाँ, आप इस पेज को बुकमार्क कर सकते हैं ताकि आप कभी भी अपनी पसंदीदा sahir ludhianvi shayari दोबारा पढ़ सकें।
7. Shayari Frame को खास क्या बनाता है?
यहाँ आपको रोज़ाना अपडेट होने वाली, असली और गहराई से चुनी गई sahir ludhianvi shayari मिलती है, जो दिल और दिमाग दोनों को छू जाती है।
||शायरी प्रिय लोगो के लिए विशेष संग्रह सिर्फ thepoetryread.com पर, अपनी एक नज़र ज़रूर डालें ||